ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Home / bihar / siwan-news / Bihar News: ट्रेन की एसी बोगी में बेटिकट यात्रा और TTE से रंगबाजी...

Bihar News: ट्रेन की एसी बोगी में बेटिकट यात्रा और TTE से रंगबाजी कर बुरी फंसी बिहार की यह महिला शिक्षक, आरपीएफ ने दर्ज किया केस

Bihar News: रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रा को लेकर महिला शिक्षिका खुशबू मिश्रा और उनके पिता पर रेलवे सुरक्षा बल ने केस दर्ज किया है। विवाद के दौरान टीटीई से हुई झड़प और स्टेशन पर हंगामा किया गया था।

10-Oct-2025 09:56 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: रांची से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में टिकट न होने के कारण हुए विवाद में महिला शिक्षिका खुशबू मिश्रा और उनके पिता पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने केस दर्ज किया है। टीटीई से विवाद, देवरिया स्टेशन पर हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।


दरअसल, घटना 4 अक्टूबर की है, जब ट्रेन नंबर 18629 के एसी कोच में टीटीई प्रकाश कुमार तैनात थे। सीवान से चढ़ी महिला शिक्षिका ने टिकट मांगने पर टीटीई से बहस की और धमकी दी। ट्रेन के देवरिया स्टेशन पर महिला शिक्षक ने अपने पिता और परिवार के लोगों को बुला लिया, जिन्होंने स्टेशन पर पुलिस की मौजूदगी में हंगामा किया। 


टीटीई ने इस घटना की रिपोर्ट आरपीएफ को दी, जिसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि अभी तक किसी को नामजद नहीं किया गया है। महिला शिक्षिका और उनके पिता को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। जल्द ही उनका बयान दर्ज कर नामजद किया जाएगा।


खुशबू मिश्रा बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं और सरकारी शिक्षक हैं। डेढ़ महीने पहले उनकी सारण जिले के एकमा इलाके के भोदसा हाई स्कूल में पोस्टिंग हुई है। उन्हें सीवान जिले में अंतर जिला ट्रांसफर मिला है। एकमा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र बैठा ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन यदि कानूनी तौर पर मामला उनके संज्ञान में आता है तो जांच की जाएगी।