ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर

सीवान रेल पुलिस ने 2 साल पहले गुमशुदा नाबालिग लड़की को प्लेटफार्म से सुरक्षित बरामद किया और चाइल्ड हेल्प लाइन के साथ मिलकर उसकी पहचान की। सोशल मीडिया और हेल्प डेस्क के माध्यम से फोटो साझा किए जाने के बाद लड़की अपने परिवार से मिली।

बिहार न्यूज

16-Feb-2026 06:56 PM

By First Bihar

SIWAN: रेल पुलिस सीवान ने सराहनीय काम किया है। जिसकी चर्चा खूब हो रही है। रेल पुलिस ने दो साल पहले गुमशुदा नाबालिक बच्ची को उसके परिवार से मिलवाया। बेटी को सामने देख परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। परिजनों ने इसके लिए रेल पुलिस को धन्यवाद दिया क्योंकि कि उन्हें उनकी बच्ची जो दो साल से लापता थी, उसे जीआरपी ने खोज निकाला और आज वह उनके पास है।  


दरअसल 2 साल पहले गुमशुदा लड़की की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी । मुजफ्फरपुर कार्यालय स्थित रेल पुलिस उपाध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया कि सिवान जंक्शन पर एक लावारिस अवस्था में नाबालिग बच्ची प्लेटफार्म पर सो रही थी। तभी सीवान जंक्शन के रेल पुलिस द्वारा उस नाबालिक लड़की को बुलाकर पूछताछ की तो सिर्फ वह अपना नाम बता रही थी. लेकिन वह अपने घर और माता-पिता के नाम नहीं बता पा रही थी । 


तभी रेल पुलिस द्वारा बाल संरक्षण विभाग में इसको सौंप दिया गया। रेल पुलिस के बच्ची का फोटो लापता हेल्प डेस्क पर और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बच्ची के गुमशुदा का रिपोर्ट 04/04/2024 को दर्ज कराई गई थी। वायरल फोटो के माध्यम से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाने में संपर्क किया गया। तभी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पुलिस अधिकारी और परिवार को बच्ची सुपुर्द किया गया। बच्ची को पाकर पूरा परिवार काफी खुश है और इसके लिए जीआरपी को धन्यवाद दे रहे हैं।