ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर

प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर तंज: 20 साल में नहीं रुका पलायन, अब 5 साल में कैसे रुकेगा?

सिवान के मैरवा में 'बिहार बदलाव सभा' को संबोधित करते हुए जन सुराज के प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पलायन रोकने के दावे को झूठा बताया और कहा कि 20 साल की सत्ता में बिहार में न फैक्ट्री लगी, न रोजगार मिला।

Bihar

01-Jul-2025 08:10 PM

By First Bihar

SIWAN: बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत आज जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर सिवान पहुंचे। उन्होंने मैरवा गांव के हरिराम हाई स्कूल मैदान में आयोजित 'बिहार बदलाव सभा' को संबोधित किया। सम्राट चौधरी के 5 साल में बिहार से पलायन रोकने के दावे पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 20 साल से बिहार में और 11 साल से केंद्र में NDA की सरकार है, न पलायन रुका, न बिहार में कोई फैक्ट्री लगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी का मुरेठा खुलवा दिया था, अब जनता उन्हें कुर्सी से उतारने जा रही है।


प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए NDA और उप- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 20 साल और केंद्र में 11 साल से NDA की सरकार है, फिर बिहार से पलायन क्यों नहीं रुका। सम्राट चौधरी को बताना चाहिए कि NDA के कार्यकाल में बिहार में कितने कारखाने लगे, कितने लोगों को रोजगार मिला। जब ये लोग 20 साल में एक भी कारखाना नहीं खोल पाए तो चुनाव के समय ये कहने का क्या फायदा कि 5 साल में पलायन रोक देंगे। अब जनता इन लोगों के झूठे वादों में नहीं आने वाली है। इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है। नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी का मुरेठा खुलवा दिया था, अब जनता उन्हें कुर्सी से उतारने जा रही है।


इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में मैरवा की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।