बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
29-Jun-2025 09:36 AM
By First Bihar
Police Encounter: सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। हथियार बरामद करने के लिए उसके बताए ठिकाने पर गई पुलिस पर सुनील ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी है। घायल सुनील का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है।
सिवान पुलिस ने रविवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। सुनील पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुनील के पास अवैध हथियार हैं। इसके आधार पर पुलिस उसके बताए ठिकाने पर हथियार बरामद करने पहुंची। इस दौरान सुनील ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे सुनील के पैर में गोली लगी।
घायल अवस्था में उसे तुरंत सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सुनील के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों के आधार पर पुलिस अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी तहकीकात कर रही है।
रिपोर्टर: फैयाज अली, सिवान