पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
20-Jun-2025 12:37 PM
By First Bihar
PM Modi in Bihar: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 20 जून) यूपी के कुशीनगर होते हुए सीवान जिले के जसौली में पहुंचे। खुली जीप में रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व अन्य NDA नेता मौजूद थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मशाल और गीतों के साथ उनका रंगारंग स्वागत किया। मंच पर पीएम का फूलों से भव्य स्वागत हुआ, जब जनता ने फूलों की बारिश कर अभिवादन किया।
इस सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस दौरान मंच से भी मोदी जी का स्वागत के नारे लगते रहे। लोग खड़े होकर खुली जीप पर सवार नरेंद्र मोदी के आगमन का वीडियो मोबाइल में करते दिखे।पीएम भी हाथ हिलाकर लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे। दिलीप जायसवाल ने मंच से मोदी जी के स्वागत में गीत गाया।जिसका मुझे था इंतजार, वो घड़ी आ गई। पीएम जब मंच पह पहुंचे तो वहां मौजूद सभी नेताओं ने उनका झुककर स्वागत किया। पीएम को मंच पर कई उपहार दिए गए। उन्हें अंगवस्त्र देकर भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल काफी उत्साहित दिखे।
जानकारी के मुताबिक, सरकारी घोषणा के अनुसार, इस मौके पर पीएम मोदी ने 22 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत ₹5,736 करोड़ है।