पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
21-Sep-2025 05:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के छपरा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा, एक छात्र और ऑटो चालक की मौत हो गई। यह हादसा मकेर थाना क्षेत्र के मकेर बाजार के पास उस समय हुआ, जब एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, ऑटो और ट्रक की टक्कर रेवाघाट के मधवल के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से चार छात्रों को छपरा और दो को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया था।
इलाज के दौरान पीएमसीएच में एक और छात्र ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में ऑटो चालक की भी मौत हो गई है। फिलहाल, ट्रक चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।