25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
25-Jan-2025 04:35 PM
By First Bihar
siwan: कपकपाती ठंड और शीतलहर से परेशान लोगों ने धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस की। इस दौरान धूप सेंकने के लिए लोग अपने-अपने घरों की छत पर नजर आए। सीवान के भगवानपुर में धूप सेंकने के दौरान छत से एक बंदर ने ऐसा धक्का दिया कि उसकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर में जिस युवती को बंदर ने छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया वो इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। लेकिन इससे पहले बंदर ने उसकी जान ले ली। बताया जाता है कि वह कपड़े सुखाने के लिए अपने घर के छत पर गई थी और वहां बैठकर धूप सेंकने लगी। इसी दौरान एक बंदर वहां आया और उसे परेशान करने लगा।
जब उसने बंदर के वहां से भगाने की कोशिश की तो बंदर ने उसे धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। छत से गिरने के बाद लड़की के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। वही इलाके के लोग इस घटना के बाद काफी दहशत में है। बंदर ने छत से एक लड़की को ऐसा धक्का दिया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।