Bihar News: सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की पत्नी के साथ एक ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में नगर थाना और मुफस्सिल थाने में अलग-अलग समय पर एक कंपनी से जुड़े दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है।
डीएम की पत्नी सोनाली सोनी ने थाने आवेदन देकर एक कंपनी के निदेशक आशुतोष मंगलम के खिलाफ नगर और उनकी बहन शिवानी के खिलाफ मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। नगर थाने में 17 अप्रैल 26 को दिए आवेदन में बताया है कि 28 अप्रैल 2025 को मशरूम उत्पादन के लिए स्मार्ट हट निर्माण का अनुबंध किया गया था।
इस दौरान आरोपित ने 19 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में ले लिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद न तो निर्माण शुरू किया गया और न ही अनुबंध की शर्तों का पालन किया गया। बाद में, आरोपित द्वारा 5-5 लाख रुपये के दो चेक दिए गए।
लेकिन दोनों चेक खाते में पर्याप्त धनराशि के अभाव में बाउंस हो गए। मुफस्सिल थाने में भी सोनाली सोनी ने आवेदनदेशिवानी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और मामले की जांच में जुटी है।