ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / siwan-news / Bihar News: बिहार की महिला का इतने लाख में सौदा, 5 तस्करों की...

Bihar News: बिहार की महिला का इतने लाख में सौदा, 5 तस्करों की गिरफ्तारी के बाद खुले हैरान करने वाले राज

Bihar News: इस घटना के खुलासे के बाद स्थानीय लोग अवाक हैं. कैसे अब पड़ोसी भी आपकी गृहस्थी को बर्बाद कर सकते हैं, इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण सामने आया है. सावधान रहने की आवश्यकता.

14-Apr-2025 10:50 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सिवान जिले से गायब हुई महिला की बरामदगी के बाद पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफ़ाश कर दिया है. इस महिला को उत्तरप्रदेश से बरामद किया गया है और मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. यह घटना सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र में फरवरी के महीने में घटित हुई थी.


जानकारी के मुताबिक़ सिसवा खुर्द गांव के निवासी राजेश कुशवाहा की पत्नी के गायब होने के बाद गांव की ही महिला लीलावती देवी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था. जिसके बाद जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई और आरोपी महिला को बॉर्डर के इलाके से गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद इस मामले में मानव तस्करी के पर्दे खुलने शुरू हुए.


आरोपी महिला से पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा से 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. जानकारी सामने आई कि लीलावती ने महिला को बहला फुसला कर मथुरा के एक व्यक्ति को करीब डेढ़ लाख रुपए में बेचा. बाद में इस महिला की जबरन शादी तक करवा दी गई. 


इन गिरफ्तार आरोपियों में लवकेश ठाकुर मथुरा, लवली देवी आगरा, कृपा शंकर देवरिया, अनु देवी गोरखपुर शामिल हैं. पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही ताकि यह पता लागाया जा सके कि इन लोगों ने अब तक और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है तथा क्या इस गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं. संभावना है कि आगे इस मामले में और भी गिरफ्तारियां की जा सकती है.