दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
16-Nov-2025 08:55 AM
By First Bihar
Bihar News: सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा मिडिल स्कूल के सामने शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर ने कोहराम मचा दिया। इस भयानक हादसे में पकवलिया गांव निवासी रविन्द्र प्रसाद (45) की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रविन्द्र प्रसाद घर निर्माण की ठेकेदारी किया करते थे। शाम को वे काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जगतपुरा स्कूल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रविन्द्र दूर जा गिरे और उनकी सांसें वहीं थम गईं।
घायलों में पकवलिया के नरेश यादव, तिलसंडी 510 के अखलाख अहमद, विश्वनाथ और साबिर अली शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों ने बड़हरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। प्राथमिक उपचार के बाद नरेश और एक अन्य को सदर अस्पताल भेजा गया है। बाकी दो का इलाज बड़हरिया में ही चल रहा है।
बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा मुख्य वजह बताई जा रही है। बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की कमी से आए दिन हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने लाइट और स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।
हादसे की खबर गांव पहुंचते ही रविन्द्र के घर कोहराम मच गया है। पत्नी और तीन बच्चे बेसुध पड़े हैं। परिजनों ने बताया कि रविन्द्र परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दोनों बाइकों की तकनीकी जांच होगी। यह दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार की भेंट चढ़ने वालों की लंबी फेहरिस्त में एक और नाम जोड़ गया है।