चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
25-Feb-2025 01:40 PM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के सीतामढ़ी में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। यहां बारात जा रहे बाइक सवार तीन लड़कों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसर, यह घटना नानपुर थाना क्षेत्र के हरीनगर बाजार के पास की है। मृतकों की पहचान चंदेश्वर महतो, दिनेश उर्फ दीपक और सोनू कुमार के रूप में की गई है जबकि घायलों में शिवम कुमार और कलित कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के कोठिया गांव निवासी मनीष कुमार के भाई की शादी थी।
जिसमें शामिल होने के लिए नानपुर थाना क्षेत्र मझौर गांव निवासी राजा शाह के घर आए थे। दो बाइक पर सवार होकर पांच लोग तेजी से जा रहे थे, तभी दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में चकरा गई और तीन लड़कों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।