ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया open meat sale ban : बिहार में मीट शॉप्स चलाने के लिए करना होगा यह काम, खुली बिक्री पर पूरी तरह रोक; सरकार का आदेश सपने में आए नागराज: दूध और लावा देने गये युवक को सांप ने काटा, डिब्बे में बंदकर पहुंच गया अस्पताल South Bihar Express : छत्तीसगढ़ से आरा जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस में एसी H1 कोच में लूटपाट ! यात्रियों में दहशत; इस स्टेशन पर घंटो खड़ी रही ट्रेन

सपने में आए नागराज: दूध और लावा देने गये युवक को सांप ने काटा, डिब्बे में बंदकर पहुंच गया अस्पताल

बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में एक युवक को सपने में नाग देवता द्वारा दूध और लावा मांगने की बात पर विश्वास करना भारी पड़ गया। सांप को दूध पिलाने के दौरान उसे सांप ने डस लिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और...

बिहार न्यूज

22-Feb-2026 02:48 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: युवक को जब सांप ने काटा तब वह उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टर से कहने लगा कि डॉक्टर साहब यही सपवा काटा है। युवक के हाथ में सांप को देख हर कोई हैरान रह गया। डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू किया। इस मामले को लोग अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। अंधविश्वास से जोड़ने के पीछे क्या कारण है जानिए?


दरअसल यह अजीबो-गरीब मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड का है। जहां एक युवक को अपने सपने पर विश्वास करना भारी पड़ गया। दरअसल मेजरगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक मुकेश पासवान मजदूरी करता है। पिछले दस दिन उसे लगातार यह सपना आ रहा था जिसमें नाग देवता (सांप) उससे दूध और लावा मांग रहा था। सपने में उसने जो कुछ देखा उस पर विश्वास करते हुए अगले दिन वह सांप को दूध पिलाने के लिए निकल गया। सांप को दूध और लावा देने के दौरान उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।


 सांप के डसने के बाद तबीयत खराब होता देख वह काफी घबरा गया। लेकिन हिम्मत दिखाते हुए उसने सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। फिर सांप को लेकर वह सीधे हॉस्पिटल पहुंच गया। जहां  डॉक्टरों ने पूछा कि क्या हुआ है? तो वह उस डिब्बे को दिखाया जिसें सांप बंद था। कहने लगा कि हुजूर इसी सांप ने मुझे डसा है। आपको मेरा इलाज करने में परेशानी ना हो इसलिए उस सांप को भी साथ लेकर आया हूं। युवक की बातें सुनकर और डिब्बे में बंद सांप को देखकर डॉक्टर और अस्पताल कर्मी भी हैरान रह गये। युवक ने बताया कि पहले दूध और लावा सांप ने खाया फिर मुझे काट लिया। 


उसके बाद इसे पकड़कर डिब्बा में बंद कर अस्पताल पहुंचे। फिर अस्पताल में इस वाक्ये की चर्चा होने लगी। जिसके बाद अन्य मरीजों के परिजनों तक जब यह बात पहुंची तो वो युवक और डिब्बे में बंद सांप को देखने के लिए पहुंचने लगे। युवक का कहना है अब वो इस सांप की जान नहीं लेगा बल्कि उसे जहां से पकड़ा था वही जाकर छोड़ देगा। वही इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण युवक का संभव हो पाया। फिलहाल अब उसकी तबीयत सामान्य है। इलाके में इसकी चर्चा खूब हो रही है। लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं और इस तरह के अंधविश्वास से बचने की अपील लोगों से कर रहे हैं।