Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
12-Apr-2025 07:59 PM
By First Bihar
Bihar News: सीतामढ़ी में रविवार को समाहरणालय के परिचर्चा भवन में एसपी अमित रंजन ने सभी थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की। बैठक में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर कई निर्देश दिए गए। एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में शराब तस्करों द्वारा बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, क्योंकि वे चोरी की बाइकों का इस्तेमाल शराब ढोने के लिए करते हैं। ऐसी कई बाइकों को पुलिस ने शराब से जुड़े मामलों में जब्त किया है।
अब थानों में जब्त की गई सभी गाड़ियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा ताकि उनका वास्तविक मालिक पहचाना जा सके। चोरी की गई और फिर बरामद बाइकों को उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए हर थाने में एक सिपाही को विशेष रूप से तैनात किया गया है।
बैठक में एसपी ने कुछ थानाध्यक्षों से गंभीर आरोपों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला संबंधी मामलों के त्वरित समाधान के लिए सभी थानों में महिला थानाध्यक्ष की निगरानी में ‘संचिका’ खोली गई है। महिला डेस्क प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक महिला फरियादी की समस्या को रजिस्टर में दर्ज करें और समय पर उसका समाधान करें।
इसके अलावा सभी थानों में आगंतुक कक्ष में आने वाले लोगों के लिए भी पंजी बनाई गई है, ताकि उनकी शिकायतों को दर्ज कर उसका समाधान किया जा सके। इस बैठक में एएसपी सह सदर एसडीपीओ टू आशीष आनंद, मुख्यालय डीएसपी नजीब अनवर, सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, पुपरी एसडीपीओ अतनु दत्ता, सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मौजूद थे।