SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड की मुखिया रानी कुमारी के पति वीरेंद्र कुमार गुप्ता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह बार बालाओं के साथ आपत्तिजनक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में 'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार बालाओं को डांस करते देखा जा सकता है।
इसी दौरान वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति द्वारा एक बार डांसर को अपनी बाहों में लेने, उसके साथ अश्लील हरकत करने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में वह कथित तौर पर जेब से पैसे निकालकर बार बालाओं पर नोट उड़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि से जुड़े व्यक्ति के इस तरह के कथित व्यवहार को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों की सार्वजनिक छवि और आचरण को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में भोजपुरी के एक आपत्तिजनक गाने पर बार बालाओं को डांस करते देखा जा सकता है। इसी दौरान वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति द्वारा एक डांसर को अपनी बाहों में लेने और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने का दावा भी किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में संबंधित व्यक्ति कथित तौर पर जेब से पैसे निकालकर बार बालाओं पर नोट उड़ाते और उन्हें पकड़ते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि से जुड़े व्यक्ति के कथित व्यवहार को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों की सार्वजनिक छवि और आचरण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।.फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।
वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया रानी कुमारी के पति वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी सफाई दी। कहा कि वीडियो विश्वकर्मा पूजा का है, इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को हम कुर्सी पर बैठकर देख रहे थे। तभी एक डांसर आ गई तब उसको पैसा दिये उसके बाद वो स्टेज पर चली गयी फिर दूसरी लड़की आ गयी। तब हम उसके कान में जाकर यह कहे कि तुम नीचे नहीं आओ डांस करना है तो स्टेज पर जाकर करो। उसे भी पैसा दिये और फिर वो वहां से चली गयी।