ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन

Home / bihar / sitamarhi-news / Bihar news: सीतामढ़ी में पारिवारिक विवाद बना आत्महत्या का कारण, पत्नी से अनबन...

Bihar news: सीतामढ़ी में पारिवारिक विवाद बना आत्महत्या का कारण, पत्नी से अनबन के बाद युवक ने की खुदकुशी

Bihar news: सीतामढ़ी जिले के फरछहिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पत्नी से अनबन और अलगाव ने युवक को इस कदर तोड़ दिया कि उसने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा ली |

05-Apr-2025 07:22 PM

By First Bihar

Bihar news: सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछहिया गांव में एक युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, पत्नी से विवाद के बाद विनय कुमार कुशवाहा नामक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

       

घटना की सूचना मिलने पर सोनबरसा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक श्याम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मोहन कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। आपको बता दे कि मृतक की पहचान देवनारायण महतो व धबिया देवी के पुत्र विनय कुमार कुशवाहा के रूप में की गई है।


मृतक के पिता देवनारायण महतो ने बताया कि उनके बेटे और बहु रंजना देवी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। चार-पांच दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद बहु अपने मायके लक्ष्मीपुर, बथनाहा चली गई। शुक्रवार को विनय पत्नी को घर लाने गया, लेकिन वह वापस नहीं आई।


शनिवार सुबह करीब 9-10 बजे के बीच विनय ने अपने ई-रिक्शा की प्लास्टिक रस्सी से कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने आगे बताया कि उनका बड़ा बेटा अजय कुशवाहा है, जिनके साथ वे और उनकी पत्नी रहते हैं, जबकि विनय अपनी पत्नी और दो बच्चों (एक पांच साल का और एक तीन साल का) के साथ अलग रहता था।


घटना के समय बहु घर पर नहीं थी। मां धबिया देवी को आशंका हुई कि विनय ने सुबह से कुछ नहीं खाया होगा, इसलिए वे खाना लेकर उसके कमरे पर गईं। दरवाजा बंद था, खिड़की से झांकने पर देखा कि विनय फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और लोगों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।