ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर

लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान

लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी काजल कुमारी ने शादी का दबाव न झेल पाने पर फैक्ट्री के केमिकल टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने युवक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।

12-Sep-2025 10:21 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: लुधियाना के ढंडारी खुर्द जसवीर कालोनी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह सीतामढ़ी, बिहार की रहने वाली 20 साल की युवती काजल कुमारी ने फैक्ट्री परिसर में बने केमिकल टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली..


जानकारी के मुताबिक, काजल पर इलाके का एक युवक शादी का दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, इसके बावजूद वह लगातार काजल को मानसिक रूप से परेशान करता रहा। इसी दबाव से तंग आकर काजल ने यह खौफनाक कदम उठाया।


कैसे हुई घटना?

सुबह करीब 10 बजे काजल घर से निकली।घर के सामने बने कमरे की छत पर चढ़ी और फैक्ट्री की दीवार लांघ ली।दीवार पार करते वक्त उसका दुपट्टा तारों में फंस गया, लेकिन वह किसी तरह फैक्ट्री परिसर में पहुंच गई।सीढ़ी की मदद से बायलर तक पहुंचकर उसने सीधे केमिकल टैंक में छलांग लगा दी।


मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिवार का आरोप काजल के पिता संजय महतो, जो प्रेस मशीन पर काम करते हैं, ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं पास थी और घर पर ही रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादीशुदा युवक लगातार उनकी बेटी पर शादी का दबाव डालता रहा, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई बलबीर सिंह के अनुसार, आत्महत्या की असली वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।