Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
25-Oct-2025 03:05 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar News: सीतामढ़ी में छठ घाट के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। छठ पूजा के लिए बागमती नदी पर घाट का निर्माण कर रहे पांच लोग गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो को तो बचा लिया लेकिन तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद कोहराम मच गया है।
दरअसल, सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड के अख्ता बागमती नदी घाट पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। छठ घाट बनाने के क्रम में अचानक गहराई में चले जाने से पांच लोग नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन लोग गहराई में समा गए।
सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर दो शवों को नदी से बाहर निकाला है, जबकि एक व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। मौके पर SDRF की टीम पहुंच चुकी है और रेस्क्यू अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। लोग छठ घाट पर हुए इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर कैंप कर हालात पर नज़र रखी है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।