ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / sitamarhi-news / मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास पर खर्च होंगे ₹882.87 करोड़, पुरानी...

मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास पर खर्च होंगे ₹882.87 करोड़, पुरानी योजना रद्द

बिहार सरकार ने मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास के लिए 882.87 करोड़ की नई योजना को मंजूरी दी, पुरानी 72 करोड़ की योजना रद्द की गई।

31-Jul-2025 09:11 PM

By First Bihar

SITAMARHI: मां सीता की जन्मस्थली के विकास के लिए बिहार सरकार ने 882.87 करोड़ की योजना स्वीकृत की। पुनौराधाम को विकसित करने के लिए यह राशि खर्च होगी। नीतीश सरकार ने पुनौराधाम के विकास के लिए पुरानी योजना को रद्द किया है। 2023 में 72 करोड़ रूपये खर्च करने की योजना बनी थी। सरकार ने उस योजना को रद्द कर नयी योजना को मंजूरी दी है। अब पुनौराधाम के विकास पर 882.87 करोड़ रूपये खर्च होंगे। 


पर्यटन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। कहा कि निदेशानुसार उपर्युक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि पर्यटन विभाग के 2139 दिनांक 15.09.2023 द्वारा सीतामढ़ी जिलान्तर्गत पुनौराधाम स्वीकृत्यादेश संख्या मंदिर के विकास हेतु राशि 72.47 करोड़ रूपये की योजना स्वीकृत की गयी थी। 


माँ सीता की जन्मस्थली, पुनौराधाम का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अयोध्या के अनुरूप समग्र विकास किये जाने हेतु वृहद् योजना की स्वीकृति पर्यटन विभाग के स्वीकृत्यादेश संख्या 2021 दिनांक 04.07.2025 द्वारा राशि 882.87 करोड़ रूपये की प्रदान की गयी है। साथ ही नयी स्वीकृत योजना के स्वीकृत्यादेश की कंडिका 10 में स्वीकृत्यादेश संख्या- 2139 दिनांक 15.09.2023 से 72.47 करोड़ रूपये की पूर्व स्वीकृत योजना को रद्द किया गया है।