ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / sitamarhi-news / Bihar Teacher: बिहार का यह शिक्षक किस जुर्म में पकड़ा गया, 17...

Bihar Teacher: बिहार का यह शिक्षक किस जुर्म में पकड़ा गया, 17 सालों बाद बड़े खेल का हुआ खुलासा...

Bihar Teacher News:सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में बड़ा शिक्षक घोटाला सामने आया है। फर्जी डिप्लोमा के आधार पर 17 साल पहले नौकरी पाने वाले शिक्षक हितनारायण ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में फर्जी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज मिले हैं।

13-Apr-2025 02:20 PM

By First Bihar

Bihar Teacher News: खबर सीतामढ़ी जिले से है, जहां शिक्षक बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सत्रह सालों बाद फर्जीवाड़ा कर नौकरी लेने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिले के सुरसंड प्रखंड के मध्य विद्यालय राधाउर में कार्यरत शिक्षक हितनारायण ठाकुर को फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

सीतामढ़ी के एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, मुजफ्फरपुर और एक निजी शिकायतकर्ता की संयुक्त शिकायत पर बथनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच में यह पाया गया कि, आरोपी ने असम के एससीईआरटी से जारी फर्जी डिप्लोमा बेसिक टीचर ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर वर्ष 2008 में बथनाहा प्रखंड नियोजन इकाई से नियुक्ति ली थी. इसके बाद उसी जाली प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर 2012 में किशनगंज जिले में 34540 शिक्षक कोटि के तहत नियुक्त हुआ था. 

आरोपी ने बाद में तबादला कराकर सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड में अपनी सेवा देनी शुरू कर दी. जांच में पाया गया कि प्रशिक्षण का पूरा दस्तावेज फर्जी था. पुलिस का मानना है कि इस घोटाले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की जांच जारी है.शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पोर्टल डेटा से भी फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है. निगरानी ब्यूरो की सिफारिश पर आरोपी के खिलाफ IPC की कई धाराओं में मामला दर्ज किया था.