ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / sitamarhi-news / Bihar News: शराब के नशे में ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ऑटो,...

Bihar News: शराब के नशे में ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ऑटो, वीडियो हुआ वायरल

Bihar News: सीतामढ़ी के मेहसौल में शराब के नशे में चूर ऑटो ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर ही गाड़ी दौड़ा दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि बिहार में शराब बंदी भी है।

05-Jul-2025 01:21 PM

By First Bihar

Bihar News: सीतामढ़ी के मेहसौल क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। शराब के नशे में धुत एक ऑटो ड्राइवर ने अपना वाहन रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दिया, जबकि बगल की पटरी से एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजर रही थी। गनीमत है कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


यह घटना शनिवार सुबह सीतामढ़ी के मेहसौल रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई है। एक ऑटो चालक शराब के नशे में अपने वाहन को रेलवे ट्रैक पर ले गया और काफी अंदर तक चला गया। उसी समय बगल की पटरी पर अप लाइन से एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजर रही थी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय लोग शोर मचाते हुए दौड़े और चालक को रोकने की कोशिश की। फिर लोगों ने किसी तरह ऑटो को खींचकर ट्रैक पर से हटाया। गनीमत रही कि जिस ट्रैक पर ऑटो था, वहां उस समय कोई ट्रेन नहीं आई।


इस घटना ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से क्रॉसिंग पर बेहतर निगरानी और सुरक्षा उपायों की मांग की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


रिपोर्टर: सौरभ, सीतामढ़ी