ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी

Home / bihar / बिहार: थाने से गोली चोरी कर बेच देता था सिपाही, पुलिस ने किया...

बिहार: थाने से गोली चोरी कर बेच देता था सिपाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार

17-Dec-2020 07:36 AM

By Saurav Kumar

SITAMARHI: बिहार पुलिस के जवान ही अब थाने में चोरी करने लगे है. अब इससे हैरान करने वाली बात बिहार पुलिस के लिए और क्या हो सकती है. जिस गोली से वह अपराधियों से लड़ते हैं अब उससे ही बेचने की घटना सामने आई है. सीतामढ़ी में एक सिपाही ने पुलिस के वर्दी को दागदार कर दिया. एक सिपाही ने SC/ST थाने के होमगार्ड जवान के राइफल की 30 कारतूस की चोरी कर ली और एक अपराधी के हाथों 4 गोली को बेच भी दिया. 

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के sc-st थाने से अखिलेश कुमार नामक सिपाही ने रात के अंधेरे में होमगार्ड जवान राधेश्याम मिश्रा के राइफल की 30 गोलियां चोरी कर ली. इतना ही नही सिपाही ने डुमरा थाना स्थित विश्वनाथपुर गांव निवासी मुकेश यादव के हाथो 500 रुपये एक गोली बेच दिया. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब होमगार्ड जवान ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि अखिलेश पासवान सिपाही रात को sc-st थाने में पहुंचा था उसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर अखिलेश को गिरफ्तार किया.

जिसके पास से 22 जिंदा कारतूस को पुलिस ने बरामद किया अखिलेश के निशानदेही पर ही मुकेश कुमार के पास से भी पुलिस ने 2 जिंदा कारतूस बरामद किया. डुमरा थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर इस पूरे कांड का उद्भेदन किया और बताया कि गोली चोरी के बाद से लगातार पुलिस इस पूरे मामले के उद्भेदन के लिए प्रयास कर रही थी जिसके बाद यह सफलता हाथ लगी है.