ब्रेकिंग न्यूज़

AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!

Home / bihar / सिर्फ मेवालाल ही नहीं नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल इन मंत्रियों को भी देना...

सिर्फ मेवालाल ही नहीं नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल इन मंत्रियों को भी देना पड़ा है इस्तीफा,मांझी से लेकर मंजू वर्मा भी हैं शामिल

20-Nov-2020 09:45 AM

PATNA : बिहार कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को शपथ ग्रहण के तीसरे दिन और विभागीय कार्यभार संभालने के तीन घंटे बाद ही इस्तीफा देना पड़ा. इसे लेकर नीतीश कुमार की जमकर किरकिरी हुई. विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लेते हुए जमकर हमला बोला और कहा कि पहले मंत्री बनाओं और फिर इस्तीफा लो...ये सिर्फ दिखावे के लिए किया गया है.

हम आपको बता दें की मेवालाल नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री नहीं हैं. आरोपों की वजह से उनके मंत्रिमंडल में शामिल आधा दर्जन मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है. सीएम नीतीश ने 2005 में अपनी पहली  सरकार में  मंत्री बनाने के 24 घंटे के भीतर जीतनराम मांझी का इस्तीफा लिया. फिर रामानंद सिंह को पद छोड़ना पड़ा.

 19 मई 2011 को कोर्ट द्वारा फरार घोषित होने के बाद सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने इस्तीफा दिया था. इसके बाद 2015 में स्टिंग ऑपरेशन में 4 लाख घूस लेते पकड़ाए निबंधन उत्पाद मंत्री अवधेश कुशवाहा ने इस्तीफा दिया. 2018 में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दिया था. मंजू वर्मा के घर से सीबीआई ने तालाशी के दौरान कारतूस बरामद किए थे.  हालांकि सीएम नीतीश ने 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में मंजू वर्मा को टिकट भी दिया लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया. इसे लेकर भी कई सवाल खड़े किए गए थे. अब इस कड़ी में मेवालाल का नाम भी जुड़ गया है. मेवालाल ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि  ‘मैं अपने पद से त्याग पत्र देता हूं’. जिसके जवाब में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अनुशंसा लिखी है-‘मैं इनका त्यागपत्र स्वीकृत करने की अनुशंसा करता हूं’.