ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / bihar / बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, शोक प्रकाश के साथ दोनों सदनों की...

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, शोक प्रकाश के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

22-Nov-2019 11:10 AM

By neeraj kumar

PATNA : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है।  सत्र के पहले दिन आज सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के प्रारंभिक संबोधन के साथ शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने अपने प्रारंभिक संबोधन के बाद सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति के गठन और पीठासीन अधिकारियों के नाम का ऐलान किया।


विधानसभा में कुल 5 दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।  विधानसभा में स्वर्गीय नैयर आजम, रघुपति गोप, जगन्नाथ मिश्र, राम जेठमलानी और तुलसीदास मेहता को श्रद्धांजलि दी गई।  इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।


बिहार विधान परिषद की कार्यवाही भी सुबह  11 बजे शुरू हुई। सभापति हारून रशीद के प्रारंभिक संबोधन के बाद सदन में शोक प्रकाश हुआ और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार दिन 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।