ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / bihar / श्रेयसी सिंह ने धान खरीद में गड़बड़ी का मामला सदन में उठाया, सरकार...

श्रेयसी सिंह ने धान खरीद में गड़बड़ी का मामला सदन में उठाया, सरकार बोली.. किसानों के साथ धोखा नहीं होगा

25-Feb-2021 11:45 AM

PATNA : बिहार में धान खरीद के दौरान गड़बड़ी को लेकर बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने आज बिहार विधानसभा में सवाल किया. श्रेयसी सिंह का सवाल उनके विधानसभा क्षेत्र जमुई से जुड़ा हुआ था. बीजेपी की युवा विधायक और महिला शूटर ने कहा कि धान खरीद के दौरान अधिकारी किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं.

श्रेयसी सिंह के इस आरोप के बाद बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सदन में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जिन किसानों से धान की खरीद की जाती है उनके हस्ताक्षर या फिर अंगूठे के निशान प्राप्ति रसीद पर कराई जाती है. जो पेमेंट होता है वह ऑनलाइन तरीके से होता है और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं है. कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में किसानों के साथ धोखा नहीं हो सकता है.

इस मामले पर पूरक सवाल उठाते हुए आरजेडी के आलोक मेहता ने धान खरीद में गड़बड़ी का मामला अन्य जगहों से भी आने की बात कही. आलोक मेहता ने कहा कि धान खरीद के दौरान किसानों की बजाए बिचौलियों को मदद मिल रही है. इसके जवाब में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं होगा और हम बिहार में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.