ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / sheohar-news / Road Accident in bihar : शादी की खुशियों में छाया मातम, बहन की...

Road Accident in bihar : शादी की खुशियों में छाया मातम, बहन की डोली से पहले निकली भाई की अर्थी

Road Accident in bihar : शिवहर में खुशियों से भरे घर में पलभर में मातम पसर गया। जिस घर से आने वाले 24 फरवरी को बेटी की डोली उठनी थी, वहां से आज बड़े बेटे की अर्थी उठी है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के पवित्रनगर गांव

31-Jan-2025 02:30 PM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिवहर से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, शिवहर में खुशियों से भरे घर में पलभर में मातम पसर गया। जिस घर से आने वाले 24 फरवरी को बेटी की डोली उठनी थी, वहां से आज बड़े बेटे की अर्थी उठी है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के पवित्रनगर गांव के मुरली पोखर के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक नाबालिग युवक की मौत हो गई है। इस घटना में मृतक की पहचान हरनाही गांव निवासी धर्मवीर राय के 15 वर्षीय पुत्र रविशंकर के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की वजह से यह हादसा हुआ है। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रविशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही फतेहपुर थाना अध्यक्ष कोमल रानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। 


बता दें कि, परिवार की बड़ी बेटी रूपा कुमारी की शादी अगले महीने 24 फरवरी को तय थी। शादी की तैयारियां जोरों पर थी। घर में रिश्तेदार जुटने लगे थे लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। वहीं इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष कोमल रानी ने बताया कि मृतक नाबालिक था। दो बाइकों की टक्कर में उसकी मौत हो गई है।