चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
23-Feb-2025 04:21 PM
By First Bihar
Bihar News: शिवहर में बागमती नदी में जलबोझी के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां जलबोझी के दौरान दो युवक की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां पंचायत स्थित बागमती नदी में यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि बिसाही वार्ड नंबर 6 निवासी भाग्य नारायण साह का 19 वर्षीय बेटा विपुल कुमार तथा अवध साह का 25 वर्षीय बेटा चुनचुन कुमार बागमती नदी में लखराऊं के लिए जलबोझी करने गए थे। इसी दौरान दोनों नदी के गहरे पानी में चले गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
नदी के पास मौजूद गांव के कुछ गोताखोरों ने दोनों लड़कों को तलाश करने की कोशिश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी दोनों को बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। ग्रामीण एसडीआरएफ या एनडीआरएफ की टीम की बुलाने की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर