ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / sheohar-news / विदेश मंत्रालय की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रेजवी पहुंची शिवहर, पासपोर्ट सेवा केंद्र...

विदेश मंत्रालय की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रेजवी पहुंची शिवहर, पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया निरीक्षण

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रेजवी ने शिवहर मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोगों को पासपोर्ट के लिए अब पटना या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी और उन्हें सहूलियत से ...

08-Sep-2025 10:39 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर जिला मुख्यालय के शिवहर मुख्य डाकघर में सोमवार को निरीक्षण करने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रेजवी  सरकारी दौरे पर शिवहर पहुंचींं। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के साथ क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। 


इस दौरान उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही सहुलियत से पासपोर्ट मिले। उन्हें पटना या अन्य जगहों पर जाने की जरूरत ना पड़े। उन्होंने कहा कि आवेदकों को पासपोर्ट लेने में किसी तरह की कोई परेशानियां ना हो। 


निरीक्षण के दौरान शिवहर मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर उदय कुमार ने पासपोर्ट बनाने में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया तथा आसपास के कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बराबर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की बात पर एसपी ने नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को गश्ती करने का निर्देश दिया गया।news image

news image

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट