Bihar News: बिहार के शिवहर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



जानकारी के अनुसार, घटना श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित बागमती नदी की पुरानी धार में हुई। यहां दो नाबालिग बच्चे नदी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।



घटना की पुष्टि श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष राधेश्याम ने की है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। दो मासूम बच्चों की असमय मौत से गांव के लोग गमगीन हैं। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर