Bihar Police News: शिवहर एसपी शैलेन्द्र सिंह जिला में आधा दर्जन से ऊपर थाना अध्यक्ष का तबादला कर दिया है. वही दो थाना अध्यक्ष से थाना अध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस केंद्र शिवहर भेजनदिया गया है. 





एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि जिला में सात अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमे पांच थाना अध्यक्ष सात पुलिस अधिकारी का तबादला हुआ है. 




राधेश्याम को फतेहपुर थाना अध्यक्ष से हटाकर श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार को श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष से हटाकर पिपराही थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उमाकांत सिंह को पिपराही थाना अध्यक्ष से हटाकर फतेहपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है।




वहीं नरेंद्र कुमार को र० अ० नि० प्रथम एवं द्वितीय पुलिस केंद्र शिवहर से हटाकर पुरनहिया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। रविन्द्र पाल को शिवहर थाना से हटाकर तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष बनाया गया है। 




रणजीत कुमार को तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र शिवहर भेजा गया है। वहीं प्रेमजीत सिंह को पुरनहिया थाना अध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र शिवहर भेजा गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए स्थान पर योगदान करने को कहा गया है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर