Bihar Road Accident: बिहार के शिवहर में एनएच-227 पर भोरहा मेला गाछी के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
मृतक की पहचान श्यामपुर धुनिया टोल निवासी आर्यन मोहम्मद के रूप में की गई है. जिसके नाद स्थानीय लोग ने NH को जाम कर प्रदर्शन किया है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक एनएच-227 से गुजर रहे थे. इसी दौरान भोरहा मेला गाछी के पास एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक आर्यन मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क जाम के बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम अनन्त कुमार, महिला डीएसपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
काफी समझाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर