SHEOHAR:बिहार के शिवहर जिले में एक सरकारी कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया है। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। वह शिवहर समाहरणालय में कार्यरत थे।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अनुमंडल चौक स्थित उनके आवास से शव बरामद किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शिवहर भेज दिया गया।


फिलहाल, सरकारी कर्मी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


समीर कुमार झा की रिपोर्ट