दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Nov-2025 10:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: शिवहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा नयागांव और श्यामपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग- 227 पर हुआ है. जहां एक चार पहिया वाहन बुलोरो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया कि सड़क हादसा में सनोज कुमार पिता जयमंगल राम की मृत्यु हो गयी है. वही दीपक कुमार नाम के व्यक्ति है. दोनो नयागांव निवासी है.
घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर