ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में बुजुर्ग किसान को मारी गोली, हालत गंभीर Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? BIHAR NEWS: बिहार में जज ने दिखाई दरियादिली, कोर्ट में जाने से असमर्थ 90 साल के बुजुर्ग तक खुद पहुंचे, वहीं लगा दी आदालत Bihar News: रेरा बिहार ने Green Homes Developers पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, 60 दिनों में जमा करने का आदेश Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी प्यार में पागल मामी-भांजे का घिनौना कांड: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कर दिया नानी का मर्डर

Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के

Bihar Road Accident: शिवहर के नयागांव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें 13 वर्षीय अनमोल कुमार की मौत हो गई और तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी एक ही बाइक पर सवार थे।

Bihar Road Accident

17-Feb-2026 03:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Road Accident: शिवहर में हाईवे के शिवहरहै मधुबन खंड अंतर्गत श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने के चलते हुए हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य किशोर जख्मी हो गए। 


मृतक की पहचान श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी स्व. राजेश कुमार के पुत्र अनमोल कुमार (13) के रूप में की गई है। इस हादसे में बुरी तरह जख्मी जबकि विजय राम के पुत्र आशीष कुमार (12) को उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 


मोहन राम के पुत्र  साहिल कुमार (13) व  मनोज राम के पुत्र बलवीर कुमार (13) का सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में इलाज जारी है। बताया गया है कि चारों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर नयागांव से शिवहर की ओर आ रहे थे। इस क्रम में  तेज रफ्तार की वजह से बाइक  अनियंत्रित हो गई और हाईवे के किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे चारों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 


गश्त लगा रही पुलिस की टीम ने चारों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अनमोल कुमार को मृत करार दिया। वहीं गंभीर स्थिति में जख्मी आशीष कुमार को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जबकि दो अन्य किशोर का इलाज जारी है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक अनमोल कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। 

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर