ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक

Home / bihar / sheikhpura-news / Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से...

Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Bihar News: समस्तीपुर में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

26-Jan-2026 12:41 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में सरस्वती पूजा का उत्सव एक परिवार के लिए दर्दनाक हादसे में बदल गया। विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बच्चे सहोदर भाई-बहन थे।


यह हादसा चकमेहसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति नदी पुल के पास हुआ, जहां विसर्जन के बाद लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। मृतकों की पहचान चकमेहसी पंचायत के भूसकौल गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र अभिराज और चार वर्षीय पुत्री अनुष्का के रूप में हुई है।


हादसे की सूचना मिलते ही पूरे पंचायत में कोहराम मच गया। ग्रामीण आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी थी।


वहीं हादसे में घायल दो अन्य बच्चों को पहले कल्याणपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान उसी गांव के विजय त्रिवेदी और ठंडी राम के पुत्रों के रूप में हुई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर एक अन्य वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर शांति नदी में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ।


चकमेहसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृत बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल सभी लोग चकमेहसी पंचायत के ही निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सदर इंस्पेक्टर नीरज और अंचलाधिकारी शशि रंजन भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।