Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक दूसरी लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लड़की और एक लड़के को रोकर उनसे दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के लाट बसेपुरा गांव का है, जहां रास्ते से स्कूटी पर जा रहे एक युवक और युवती को रोककर कुछ लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे है। इस दौरान दोनों काफी डरे सहमे दिख रहे हैं।
यह घटना कब की है और दोनों युवक-युवती कौन हैं, इसका खुलासा अबतक नही हो सका है। समस्तीपुर पुलिस ने इस मामले को भी संज्ञान में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
इससे पहले समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर बांध बाईपास रोड पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आय़ा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 4 आरोपियों ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से कहीं जा रही थी, और एक जगह रुक कर लड़की अपने उस साथी से फोटो शूट करवा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ मनचले लड़को की नजर उन दोनों पर पड़ गई और पूछताछ के बहाने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ मनचलों ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी थी।