Bihar Crime News : कर्पूरीग्राम में युवती के साथ हुई बदसलूकी की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। मामले को लेकर समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सांसद ने इंटरनेट मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि उन्हें घटना की जानकारी बुधवार देर रात मिली। इसके बाद से ही वह लगातार जिले के पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं।


शाम्भवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में हमारी एक बहन के साथ हुई बदसलूकी की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें कल देर रात इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से ही हम लगातार पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन के संपर्क में हैं और मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए बात की। वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


हमारी बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो, इसके लिए हम प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। समस्तीपुर की हर बेटी का सम्मान, सुरक्षा और गरिमा हमारी जिम्मेदारी है।"उन्होंने अधिकारियों से बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।