कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
04-Feb-2026 02:06 PM
By RAMESH SHANKAR
Bihar News: समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी थाने की देहरी और मंदिर के हंगामे से गुजरते हुए आखिरकार शादी के मंडप तक तो पहुंच गई, लेकिन सात फेरे लेने के बाद दूल्हा और दुल्हन के बयानों ने पूरे मामले को उलझा दिया है।
दूल्हा बने होमगार्ड जवान ने इस विवाह को साजिश के तहत कराई गई जबरिया शादी बताया है, जबकि दुल्हन का दावा है कि यह शादी उनके चार महीने पुराने प्रेम संबंध की स्वाभाविक परिणाम है। जानकारी के अनुसार, यह मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव निवासी होमगार्ड जवान राहुल कुमार सहनी और बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव की एक युवती से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
प्रेम कहानी ने तब नया मोड़ लिया जब युवती के बुलावे पर राहुल कुमार मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज स्थित काली मंदिर पहुंचा। योजना के मुताबिक वहीं दोनों की शादी होनी थी, लेकिन ऐन मौके पर होमगार्ड जवान ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में जमकर हंगामा हुआ।
सूचना मिलने पर मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर समझाइश के बाद उन्हें उनके हवाले कर दिया गया। हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ। थाने से निकलने के बाद बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव स्थित काली मंदिर में ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों की शादी करवा दी। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुट गई और शादी व हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।
शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के बयानों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। होमगार्ड जवान राहुल कुमार का कहना है कि वह इस शादी से खुश नहीं है और यह विवाह उसके साथ जबरदस्ती व साजिश के तहत कराया गया है। वहीं दुल्हन का कहना है कि दोनों पिछले चार महीनों से रिलेशनशिप में थे और आपसी सहमति से यह शादी हुई है। फिलहाल, इंस्टाग्राम के प्यार से लेकर ‘पकड़ौआ विवाह’ के आरोप तक पहुंची यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।