BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
11-Feb-2026 10:42 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR:समस्तीपुर में 3 दिन पहले जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जनियां पुल के पास निजी स्कूल संचालक गणेश सहनी की हत्या जमीन कारोबार में प्रतिद्वंद्वता के कारण हुई थी। इस मामले में पुलिस ने हलई थाना क्षेत्र के ददनपुर गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश सहनी के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी जब्त किया है।
एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गणेश सहनी निजी शिक्षण संस्थान के संचालन के साथ ही निर्माणाधीन 6 लेन के किनारे जमीन खरीद बिक्री का भी कारोबार करते थे। इसके लिए उन्होंने एक टीम भी बना रखी थी। जिस टीम में सुरेंद्र सहनी, फुलेंद्र सहनी, राजू साहनी के साथ ही अंकित कुमार राजीव एवं रणधीर राम भी शामिल थे।
गणेश सहनी का फुलेंद्र सहनी और राजू से हुए विवाद के बाद गणेश सहनी ने अलग ग्रुप बनाकर कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान एक विवाद में फुलेंद्र जेल चले गए। इसी बीच पिछले दिनों कोर्ट में पेशी के दौरान अंकित कुमार एवं रणधीर राम को कोर्ट में आने-जाने के दौरान जानकारी मिली कि गणेश सहनी इन दोनों की हत्या करने वाले हैं इसी की प्रतिक्रिया स्वरूप अंकित कुमार अपने ग्रुप के उन साथियों के साथ साजिश कर इस घटना को अंजाम दिया।
घटना के दिन रणधीर राम एवं राजीव शिक्षक गणेश की रेकी कर अंकित आदि को सूचना दे रहे थे। एएसपी ने बतलाया कि दो-तीन दिन पूर्व भी गणेश सहनी के हत्या का प्रयास किया गया था। लेकिन वह निकल गए थे। एएसपी ने बतलाया कि इस ग्रुप द्वारा दो दिन बाद एक ग्रुप में शामिल जमीन कारोबारी की हत्या की जानी थी। लेकिन उनकी गिरफ्तारी से यह हत्या टल गया है।
एएसपी ने बतलाया कि अंकित ने पूछताछ के दौरान पूरी घटना की जानकारी दी है । उसके बयान के आधार पर हत्याकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है। हथियार किस जगह से उपलब्ध कराया गया था इसके बारे में भी पता लगा लिया गया है। हथियार भी जल्द रिकवर किया जाएगा। एएसपी ने बतलाया कि घटनास्थल के आसपास जाने वाले मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है इस मामले में फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश को अब जेल भेजा जा रहा है।
8 फरवरी को दिनदहाड़े की गई थी हत्या
बता दें कि गत 8 फरवरी को गणेश सहनी ट्यूशन पढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान दरजनिया पुल के पास तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिस कारण उनके शरीर में 13 गोली लगी थी। एक गोली उनकी बाइक में लगी थी पुलिस ने मौके से 14 खोखा भी बरामद किया था।