Bihar News: समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित बीआर बी कालेज छठ घाट पर तालाब में एक सत्रह साल का छात्र अचानक डूब गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि छात्र अपने घर से दोस्तों के साथ छठ घाट की सफाई करने पहुंचा था। इसी दौरान तालाब के पानी मे स्नान करने के दौरान वह डूब गया। उसे बचाने की कोशिश भी की गई लेकिन वह नही निकल पाया।
घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना की पुलिस और सदर एसडीओ को दी गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी पहुँची और डूबे छात्र की तलाश की जा रही है।
घाट के आसपास काफी संख्या में स्थानीय लोगो की भीड़ जुटी हुई है। छात्र के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।