मोटर बोट से छठ घाटों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, व्रतियों को दी शुभकामनाएं

SAMASTIPUR: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर ने रविवार को समस्तीपुर में मोटर बोट से विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों पर मौजूद छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि छठ महापर्व हमें आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा इस पर्व की विशेष पहचान है। उन्होंने छठी मैया से सभी लोगों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।


मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं दी।