SAMASTIPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे वैशाली जिले के बिदुपुर में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन करेंगे। 


साथ ही बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर में NDA के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिले से 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।


समस्तीपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार पर हमेशा विशेष कृपा रही है। उनके नेतृत्व में बिहार में विकास के कई काम हुए हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य को कई योजनाओं की सौगात मिलेगी। 


उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुंचकर पर्व मना सकें। प्रधानमंत्री वैशाली पहुंचकर छठ का प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए NDA के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को मिलकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार पर विशेष कृपा बनी रहती है वह बिहार को कई सौगात देंगे।