SAMASTIPUR: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने विपक्ष पर देश के युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार विपक्ष के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। नित्यानंद राय समस्तीपुर में दरभंगा शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।


सभा के दौरान नित्यानंद राय ने बिहार सरकार के कामकाज की प्रशंसा की। उन्होंने खास तौर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। इसका लाभ शिक्षक और स्नातक मतदाताओं को भी मिलेगा।


देश की सुरक्षा को लेकर कही ये बात

नित्यानंद राय ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सभा में कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। इस सभा का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया गया।