सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Apr-2025 09:55 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Accident News: समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
खबरों के मुताबिक, दलसिंहसराय-विद्यापति नगर सड़क पर मधेपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षिकाएं दलसिंहसराय से विद्यापति नगर स्थित अपने स्कूल जा रही थीं। जब वे मधेपुर गांव के पास पहुंची, तभी उल्टी दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शिक्षिकाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिवार में मातम फैल गया है।