दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
23-Jan-2026 08:46 PM
By RAMESH SHANKAR
Bihar Road Accident: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव निवासी रामलखन राय के 35 वर्षीय पुत्र महेश राय और मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव निवासी सुरज राय के 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। दोनों दूध का कारोबार करते थे।
बताया जाता है कि महेश राय अपने साले सुमन कुमार के साथ वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादोघाट स्थित साली के घर से बाइक से विभूतिपुर लौट रहे थे। इसी दौरान विशनपुर चौक से पहले बाइक का डिस्क ब्रेक अचानक लग जाने से वाहन असंतुलित हो गया और दोनो सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए चली गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में मृतक महेश राय के भाई कैलाश राय ने घटना की जानकारी दी।
इधर, सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।