रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
06-Jun-2025 04:34 PM
By Viveka Nand
Bihar Police: बिहार पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. बिहार पुलिस का निलंबित सिपाही व कुख्यात सरोज सिंह के ठिकानों पर हथियारों का जखीरा मिला है. सिपाही सरोज सिंह को एके-47, इंसास राइफल एवं अन्य हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सरोज सिंह, परशुराम सिंह, मुन्ना यादव, विश्वजीत सिंह, निशांत कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है .
पुलिस ने एक एक-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक कार्बाइन, पॉइंट 306 का एक राइफल के अलावा कई मैगजीन, जिंदा कारतूस के साथ-साथ लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपए के जमीन के कागजात बरामद किए गए हैं. इस संबंध में मोहद्दीनगर थाना में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वहीं, सरोज सिंह की निशानदेही पर एसटीएफ एवं पटना पुलिस ने पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के झुंझुन महल स्थित सविता वाटिका में तलाशी ली गई. जहां एक करोड़ 40 लाख रुपए नगद, नोट गिनने की मशीन, जमीन के कागजात मिले हैं. वहीं दानापुर के सगुना मोड स्थित नया टोला से 11 लाख रुपए मूल्य के जमीन के कागजात, रूपसपुर थाना नहर रोड स्थित दृष्टि पुंज हॉस्पिटल के पास जमीन-खरीद बिक्री के दफ्तर में छापेमारी कर 40 जमीन एग्रीमेंट संबंधित कागजात जिसका मूल्य 2 करोड रुपए है मिला है.
बता दे कुख्यात सरोज सिंह बिहार पुलिस में 2008 बैच का आरक्षी है. इस पर पूर्व से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं . गंभीर आरोप में घिर सिपाही सरोज सिंह के खिलाफ जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक में निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की थी.