दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Oct-2025 09:45 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन छठव्रतियों ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के मौके पर एक अनोखी तस्वीर समस्तीपुर में देखने को मिली जब आरजेडी विधायक और समस्तीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार अख्तरूल इस्लाम शाहीन सिर पर दौरा लेकर छठ घाट जाते नजर आए।
राजद विधायक पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी वो देखते रह गये। अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने छठ पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश की है। जिसे देखकर हर कोई खुश नजर आया। छठ घाट पर भी चर्चा होने लगी कि विधायक जी माथे पर दौरा लेकर आए हैं। उन्हें देखने के लिए लोग वहां उमड़ पड़े।
जब अख्तरूल शाहीन माथे पर पूजन सामग्रियां लेकर छठ घाट पर जा रहे थे तभी किसी ने उनका वीडियो मोबाइल पर बना लिया और फिर कुछ देर में ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी वायरल हो रहा है। बता दें कि कल छठव्रती उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी उसके बाद पारण करेंगी। पारण के साथ ही महापर्व छठ का समापन होगा।