ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / sheikhpura-news / BIHAR CRIME : बिहार में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या,इलाके में मची...

BIHAR CRIME : बिहार में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या,इलाके में मची सनसनी

BIHAR CRIME : समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र माधोडीह निवासी विक्रम गिरी नाम के एक शख्स की अपराधियो ने गोलियों से भून दिया।मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।

21-Aug-2025 02:02 PM

By RAMESH SHANKAR

BIHAR CRIME : बिहार में हत्या की खबरों में हर दिन कहीं न कहीं से इजाफा ही देखने को मिलता है। हालांकि,सरकार और पुलिस महकमा लगातार क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक भी कर रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां दिनदहाड़े गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतारकर दिया है। 


दरअसल,समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र माधोडीह निवासी विक्रम गिरी नाम के एक शख्स की अपराधियो ने गोलियों से भून दिया।मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस की टीम को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस पड़ताल में जूट गई है। 


बताया जारहा है कि मृतक की पहचान विक्रम गिरी के रूप में हुई है। यह कुछ दिन पहले ही एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था।उसपर कई और आपराधिक मामले में मुकदमा चल रहा था।इलाके के ही फर्नीचर व्यवसायी नेपाली चौधरी हत्याकांड का भी यहआरोपी था। अब इस हत्या की खबर सेइलाके में सनसनी फैल गई।


वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है। बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक से आए थे और विक्रम पर अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या करने के बाद निकल भागे। यह वारदात उस वक्त हुई जब विक्रम गिरी बाइक से अपने घर से सातनपुर चौक की तरफ किसी काम से जा रहा था कि रास्ते मे घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने उसपर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी और तब तक गोली मारते रहे जबतक कि उसके मौत को लेकर वे लोग आश्वस्त नही हो गए।