मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-Jan-2020 12:05 PM
PATNA: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. शरजील के जहानाबाद स्थित घर से फोन बरामद किया गया है. शरजील के मोबाइल फोन से कई अहम राज हाथ लगने का अनुमान है.
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने शरजील के घर पर छापा मारकर उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शरजील कई लोगों के संपर्क में था. पुलिस को शरजील इमाम के जामिया और अलीगढ़ हिंसा में शामिल होने का शक है. इसलिए पुलिस शरजील इमाम के फोन को खंगालना चाहती है.
पूछताछ के दौरान शरजील ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि उसका मोबाइल फोन खो गया है. शरजील ने बताया कि उसने अपना मोबाइल पटना के फुलवारीशरीफ में स्विच ऑफ कर दिया था. शुरुआती जांच में पुलिस को शरजील की कॉल डिटेल से 450 संदिग्ध नंबर मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि इन नंबरों में जामिया, अलीगढ़ हिंसा से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं. वहीं दिल्ली पुलिस की टीम ने दूसरे मोबाइल में शरजील के नंबर का व्हाट्सएप शुरू किया और उसके डेटा की जांच की. पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि शरजील से पीएफआई से जुड़े कुछ लोग संपर्क में थे. पिछले कुछ दिनों में जांच एजेंसियों ने दिल्ली और देश भर में हुई हिंसा के पीछे पीएफआई के खातों से ही पैसा देने की बात कही थी.