पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-Aug-2022 01:59 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून कितना प्रभावी है इसका अहसास तो आपको सारण की घटना के बाद हो ही गया होगा। लेकिन, अब बीजेपी ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है कि बिहार में बाहर से शराब आती है और राज्य के अंदर भी शराब का निर्माण हो रहा है। मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद के इस बयान के बाद अब सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है।
मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद ने शराबबंदी और शराब को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। सरकार अलग-अलग तरीके से शराब कारोबारियों पर नकेल कस रही है। इसके लिए ड्रोन, मोटरबाइक का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शराब दो तरह की है। एक तो बाहर से बिहार में आ रही है, लेकिन इस शराब से कोई नुक्सान नहीं हो रहा है। लेकिन दूसरी शराब ऐसी है जो बिहार के अंदर बनाई जा रही है। इसमें तरह-तरह के केमिकल और ड्रग्स मिलाया जाता है और अवैध तरीके से इसे बेचा जाता है, इससे लोग मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इसपर एक्शन लेना चाहिए।
आपको बता दें, बिहार के सारण जिले में शराब से अब तक 13 मौतें हो गई। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने ज़हरीली शराब पी थी, जिसके कारण इनकी जान चली गई। सारण डीएम ने 11 मौत की पुष्टि भी कर दी है। इसी बीच अब मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद का विवादित बयान चर्चा का विषय बन गया है।