“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
10-Mar-2021 11:11 AM
PATNA : बिहार में लागू शराबबंदी के बीच शराब के अवैध कारोबार पर आज बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने इस मामले पर सदन में जबरदस्त हंगामा किया. विपक्ष का आरोप है कि सरकार के अधिकारी ही बिहार में शराबबंदी को फेल करने में लगे हुए हैं. अधिकारियों ने शराब माफिया का अवैध नेटवर्क खड़ा कर रखा है और उसके जरिए उगाही कर रहे हैं.
विधानसभा में विपक्ष का हंगामा इतना जोरदार था कि अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को विपक्ष के नेताओं की बात सुनी पड़ी. इस मामले पर आरजेडी के विधायक के सर्वजीत कुमार ने सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. खास तौर पर शराब बंदी कानून के तहत गरीबों और दलितों को जेल भेजे जाने को दुखद बताते हुए कहा कि इस कानून का इस्तेमाल केवल गरीबों के खिलाफ किया जा रहा है.
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी मजाक बनकर रह गया है. अजीत शर्मा ने सदन में कहा कि शराबबंदी का दिखावा हो रहा है जबकि हकीकत यह है कि हर जगह शराब की होम डिलीवरी हो रही है. अजीत शर्मा ने कहा कि सरकार को विचार करना चाहिए कि ऐसे शराबबंदी का क्या फायदा जिससे लोगों को शराब भी मिल रही है और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है.
उधर माले के विधायकों ने सदन में आज खगड़िया हादसे को लेकर भी अपनी बात रखी. माले के विधायक महबूब आलम ने सदन में कहा कि खगड़िया में स्कूल की निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूरों की मौत हुई.